शक्ति- एक विचार
शक्ति(power) कोई बुरी चीज नहीं है। लेकिन लोगो की माने तो शक्ति ही किसी के विघटन का मुख्य कारक बनती। 1980 के आसपास विदेश की एक चर्चित महिला मॉडल ने पुरुषों, महिलाओं और न्यूज़ रिपोर्टर्स को एक क्लब में आने का निमंत्रण दिया जहां उसने खुद को निर्वस्त्र कर सारे लोगो को मौका दिया कि वे वहाँ पर रखे सारे चीज़ जैसे फूल,कांटे, लकड़ी, चादर आदि का प्रयोग कर उसके शरीर के साथ 3-4 घंटे के लिए कुछ भी कर सकते है। पुरुषों और महिलाओं ने उसे उस 3-4 घंटे में तरह-तरह की यातनाएं दी। किसी ने उसके शरीर में कांटे चुभा दिए। किसी ने उसे रखे लकड़ी से मारा पीटा। किसी ने अलग तरह से उसके शरीर को हानि पहुंचाने की कोशिश की। जब समय खत्म हुआ तो उस मॉडल का शरीर बुरी तरह से छल्ली कर दिया गया था। जब प्रेस और मीडिया ने ऐसा करने का कारण पूछा तो उसने ये बताया कि वह लोगों की मनोस्थिति जानने के लिए एक experminet कर रही थी और उसके इस प्रयोग से ये निष्कर्ष निकला कि जब किसी को शक्ति या अधिकार दे दिया जाता हैं तो वो उसका दुरुपयोग ही करते है, उसका प्रयोग दूसरे की हानि पहुंचाने के लिए ही किया जाता है। केवल पुरुष ही नहीं बल्क...