Posts

Showing posts from November, 2019

प्रकृति के विनाश का जिम्मेवार कौन??- एक सोच

प्रस्तावना- भारत के कुछ लोगो का कहना है कि भारतवर्ष मे कुछ भी perfect नहीं है। पीने का पानी उपलब्ध नहीं हैं। गंदगी का अंबार हैं। ट्रैन मे न ही coach साफ सुथरे है और न ही bathroom। Public places मे यत्र तत्र कूड़ा कचरा भरा हुआ हैं। मुख्य भाग- गर्मी मे पीने का पानी उपलब्ध न होने पर हम सरकार को दोष देते है। कहते है कि सरकार कुछ नहीं कर रही। भाई मानता हूँ मै कि पानी उपलब्ध न होने पर सरकार या उस क्षेत्र के अधिकारी दोषी हैं। पर क्या केवल सरकार का दोष हैं???? हमारे दोष का क्या???? जब पानी पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध होता है तो हम बेताहाशा उसका दुरुपयोग करते हैं। नल खुला छोड़ कर अन्य कामों मे लग जाते। "अरे, पानी तो आ ही रहा। बहने दो। क्या फर्क पड़ता है!!" है ना?? यही सोचते है ना हमसब?? आप सबको भलीभांति पता है कि Natural Resources सीमित हैं।। उनका अपव्यय करने से आप प्रकृति माँ के साथ खिलवाड़ कर रहे। अगर पानी को यू ही बर्बाद होते दिया गया, तो वो दिन दूर नहीं जब सरकार भी कुछ नहीं कर पायेंगी। वास्तविकता तो ये हैं कि वो बुरे दिन कुछ जगह प्रारंभ हो गए हैं। कुछ क्षेत्रो...

क्या भारत सच में एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है?- एक विचार

प्रस्तावना- हाल ही मैं U.S. State Department के द्वारा निर्गत वार्षिक रिपोर्ट मे ये मंतव्य दिया गया कि भारत मे धार्मिक स्वतंत्रता की परिस्थिति दयनीय है और अल्पसंख्यक लोग की सुरक्षा करने मे भारत असमर्थ हैं। इस रिपोर्ट के जारी होने के अगले ही दिन हमारी विदेश मंत्रालय ने इस report की निंदा की और भारत के धर्मनिरपेक्ष होने की बात की । मुख्य भाग- भारत की प्रस्तावना जिसे सविंधान की "आत्मा" कहा जाता है, उसमे भारत को धर्मनिरपेक्ष होने की बात कही गयी है। लेकिन कुछ लोगों तथा कुछ संगठन(हाल में प्रस्तुत किया गया US रिपोर्ट) के अनुसार भारत धर्मनिरपेक्ष राज्य होने के योग्यता को पूरा नहीं कर रहा। इन लोगों की राय कुछ हद तक सच प्रतीत होती है। हाल ही मैं झारखंड के जमशेदपुर जिले मे मोब लिंचिंग(Mob Linching) का case सामने आया हैं जिसमें गुस्साएं भीड़ ने एक मुस्लिम व्यक्ति को मार मार कर अंत में उसकी जान ले ली। यही नहीं, उससे "जय श्री राम", "जय हनुमान" बोलने के लिए विवश किया गया, ये जानने के बाद भी की वो एक मुस्लिम व्यक्ति हैं । UP मे रमजान के पाक महीने में एक हिन्...