COVID-19 से बचाव~एक विचार

FAQs and Myth busters in relation with COVID -19

Q.1 COVID-19(Corona virus) एक आम रोग हैं, इससे डरने की कोई आवश्यकता नहीं हैं, हैं न??

Ans- बिल्कुल गलत। Covid-19 जिसे सामान्यतः लोग Corona virus के नाम से जानते हैं, इसे आम रोग समझना सही नहीं हैं। कई देशों जैसे इटली,चीन में COVID-19 के चलते भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई हैं । अतः COVID-19 को सामान्य रोग समझने की भूल न करे। इसका ये मतलब कदापि नहीं हैं कि आपको इससे panic होना चाहिए। आप खुद और परिवार वालों को quarantine करके और कुछ अच्छी आदतें अपनाकर पूरे विश्व को इस भयंकर महामारी से बचा सकते है।

Q.2 Covid-19 से किस तरह बचा जा सकता हैं?

Ans- कुछ अच्छी आदतें अपनाकर आप इसे रोक सकते हैं। ये आदत शायद आपको सामान्य लगे, पर ये आदतें COVID-19 रोकने में "मिल का पत्थर" साबित होगी।

    (i) अपने हाथों को साबुन या liquid handwash से लगभग 20 सेकंड धोएं। केवल हथेली ही न धोएं, बल्कि अपने कोहिनी के थोड़ा नीचे तक अच्छे तरह से हाथ धोएं। अपने नाखूनों को भी अच्छे से साफ करें। मैं साबुन की जगह Liquid handwash use करने का suggestions दूँगा क्योंकि उसका हरेक liquid अनछुआ होता हैं।
   
     (ii) अपने आंख, नाक और मुँह को अपने हाथों से छूने से परहेज करें।

     (iii) भीड़-भाड़ इलाकों में जाने से बचे।

      (iv) छींक आने पर अपने मुंह और नाक को अपने बाह वाले कपड़े से ढक ले या tissue paper का use करे। Tissue paper use करने के बाद उसका समुचित disposal करे।

       (v) जितना हो सके, अपने घर में ही रहे। ताकि COVID-19 से आप AFFECTED न हो पाए।

       (vi) अपनी immunity बढ़ाये। हरी सब्जियां, अच्छे से धोएं हुए फल, अंकुरित चना आदि खाएं। योग करे। Immunity बढ़ा कर आप अपने शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर इस COVID-19 से बच सकते।

Q.3. क्या mask लगाकर COVID-19 से बचा जा सकता हैं?

Ans- साधारण mask पहनकर COVID-19 से बचा नहीं जा सकता क्योंकि CORONA Virus एक साधारण mask के अंदर आसानी से transmit हो सकते। COVID-19 से बचने के लिए Corona Virus से ग्रस्त रोगी को N-95 MASK लगाना चाहिए क्योंकि ऐसा करके ग्रस्त रोगी CORONA Virus से दूसरे को affect करने से बच सकते।
N-95 mask उनलोगों को ही लगाना चाहिए जो इससे ग्रस्त है या वैसे स्वास्थ्यकर्मी जो ऐसे रोगी का treatment कर रहे है। ऐसा नहीं करने पर इस mask की कमी हो सकती है और जिसे इसकी ज्यादा जरूरत है, उनके लिए ये अनुपलब्ध हो सकती है।

मैं आपको surgical या normal mask पहनने की सलाह दूँगा क्योंकि इससे आप अपने नाक और मुहँ को छू नहीं पाएंगे। Mask  पहनने का सही तरीका भी आपलोगों को पता होना चाहिए। Mask को कभी भी उसके आगे वाले भाग से नहीं पकड़ना चाहिए बल्कि उसके किनारे वाले छोड़ से mask उतारे और पहने। एक mask को हर दिन use नहीं करना चाहिए। एक mask को 5-6 घंटे use करने के बाद अगर वो कपड़े के बने हो तो उसे गर्म पानी मे surf से धोना चाहिए और फिर उसे धूप में रख देना चाहिए ताकि उसके virus मर जाए और अगर आप surgical mask का use कर रहे तो उसे surf से न धोएं। अगर उसको recycle करके दुबारा use करना हो तो 5-6 घंटे use करने के बाद उसे धूप में पूरे दिन के लिए छोड़ दे।

अगर आपको सर्दी, खांसी और तेज़ बुखार के लक्षण खुद में दिखे तो तुरंत mask पहन लें और doctor से check-up करवाए।

Q.4. Corona VIRUS के लक्षण क्या क्या हैं?

Ans- Corona virus से ग्रस्त व्यक्ति को सुखी खाँसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ़ होने जैसे लक्षण हो सकते हैं। Corona virus से ग्रस्त व्यक्ति में ये लक्षण दिखने में 2 से 12 दिन भी लग सकते हैं । इसका साफ मतलब ये हुआ कि कोई स्वस्थ दिखने वाला मनुष्य ,जो किसी corona virus से ग्रस्त रोगी से किसी भी प्रकार संपर्क में आया हो, में रोग के लक्षण दिखने में 2-12 दिन लग सकते। अतः मेरा आपसे बार-बार यही गुज़ारिश हैं कि SELF-QUARANTINE रखे खुद को। इस रोग को फैलने से रोकने का यही उपाय है।

Q 5. Corona virus से केवल उनलोगों को डरने की आवश्यकता हैं जो 60 वर्ष या उससे अधिक के आयु के हैं?

Ans- बिल्कुल गलत। COVID-19 से किसी भी उम्र के लोग प्रभावित हो सकते हैं। 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों में इस बीमारी से प्रभावित होने का खतरा अधिक होता है क्योंकि उनकी immunity कम हो जाती। वैसे व्यक्ति जो high blood pressure , heart diseases और diabetes से ग्रस्त हैं, उनमें भी COVID-19 से प्रभावित होने का खतरा अधिक रहता। इसलिए सभी लोग से तहे-दिल से गुजारिश है कि खुद का ध्यान रखें और अति-आवश्यक होने पर ही घर से निकले।

Q.6. क्या COVID-19 से ग्रस्त व्यक्ति के सम्पर्क में आने पर ही ये बीमारी फैलती हैं?

Ans- बिल्कुल नहीं। अगर COVID-19 से ग्रस्त व्यक्ति किसी जगह छींक देता है और उसके नाक या मुँह से निकले droplets किसी surface या किसी वस्तु पर गिर जाते हैं और उस surface या वस्तु को बाद में एक स्वस्थ व्यक्ति छू देता हैं और उसके बाद अपने हाथ से अगर वो अपना आंख, मुँह या नाक छू देता है तो इससे भी एक स्वस्थ व्यक्ति COVID-19 से ग्रस्त हो सकता हैं। अलग अलग वस्तु में corona virus के जीवित होने की आयु अलग-अलग हैं। अतः किसी भी सार्वजनिक जगह या वैसी वस्तु जिसे बार-बार अलग-अलग लोगों द्वारा छुवा जाता हैं, उसे touch करने से बचे और अगर उसे अपने हाथ से गलती से touch कर भी ले तो तुरंत अपने हाथ को liquid shop या sanitizer से साफ कर ले।

Q.7 क्या covid 19 हवा से भी फ़ैलता है?

Ans- WHO के मुताबिक अभी कोई ऐसी पुष्टि नहीं हुई है कि COVID 19 हवा से फैलता है। ये virus Respiratoray droplets के सम्पर्क में आने से ही फैलता है।

Q.8 क्या anti-biotic के सेवन से CORONA को रोका जा सकता है?

Ans- बिल्कुल नहीं। antibiotic , virus रोकने के काम नहीं आते बल्कि bacterial infection रोकने के काम आते।

Q.9. क्या ठंडी मौसम या गर्मी में CORONA VIRUS विस्तारित नहीं हो सकते?

 Ans- एकदम गलत। ठंडी मौसम या humidity वाले area में भी corona virus विस्तारित हो सकते।

Q.10 क्या corona virus मच्छर या पालतू जानवर से फैलता हैं?

Ans- नहीं। ऐसे कोई तथ्य की पुष्टि नहीं हुई है।

Q.11 22 मार्च को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शाम 5 बजे ,5 minute के लिए बर्तन, घंटी पीटकर COVID-19 की रोकथाम में लगे लोगों की हौसला अफ़जाई के लिए जो सुझाव दिया गया, उससे COVID-19 खत्म हो जाएगी?

Ans- बिल्कुल ग़लत। माननीय प्रधानमंत्री जी ने 22 मार्च को "जनता कर्फ्यू" observe करने का सुझाव दिया था और COVID-19 की रोकथाम में लगे लोगों की हौसला अफ़जाई के लिए बर्तन और घंटी पीटने का सुझाव दिया था जो कि अत्यंत प्रशंसनीय हैं और इस जनता कर्फ्यू से COVID-19 फैलने की गति में कमी आयी और लोग भी इस भयानक रोग के दुष्प्रभाव से अवगत हुए। परंतु 5 pm के बाद कुछ लोग पूर्ण जानकारी के अभाव में समूह में बाहर निकल कर ढोल और बर्तन पीटने लगे जो कि अत्यंत दुखदायी हैं। ऐसे लोगों से गुज़ारिश हैं कि समूह में बाहर न निकले और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनहित में जारी सूचनाएं से खुद को अवगत करे।

Q.12. मैं अपने घर से दूर कहीं काम करता हूँ, क्या मुझे अपने घर चले जाने चाहिए?

Ans- अन्य देशों के नागरिकों द्वारा जो गलती की गई, हमें उससे बचना चाहिए। आप जहाँ हैं, वही रहे। अगर आप इस रोग से ग्रस्त हैं और अपने लक्षणों को छिपा कर अगर आप अपने घर चले जाते हैं तो आप रास्ते में जिन लोगों से मिलेंगे ,उन्हें इस रोग से ग्रस्त करेंगे और साथ ही साथ अपने परिवार वालों को भी इस रोग से ग्रसित करेंगे। अतः रोग के लक्षण ज्ञात होने पर Medical center से संपर्क करे और लोगों से मिलने जुलने से बचे।

Q.13 COVID 19 से बचने का उपाय क्या हैं?

Ans. Q.2 में बताएं सुझाव को अपनाएं। बाहर निकलने से खुद को रोके। अतिआवश्यक होने पर ही बाहर निकले। लोगों से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखे। COVID 19 के लक्षण होने पर medical center से संपर्क करे।

Q.14. दूध के पैकेट, बाहर से ख़रीदी गई साग-सब्जी और समान use करने में कोई problem तो नहीं है न, क्योंकि दूध तो पैकेट में आती और सब्जियां तो गाँव वाले उपजाते?

Ans. बिल्कुल ग़लत। अगर आप खुद को घर पर रखे और बाहर कही भी नहीं गए, लेकिन बाहर से लाए सामान को सही तरह से साफ किये बिना use किये तो भी आप Corona virus से आसानी से ग्रस्त हो सकते। मैंने पहले भी बताया है कि CORONA VIRUS , रोगी मरीज के droplets से फैलता हैं। अगर मान लो आपने सब्जी मंडी में जा कर सब्जी ली और उसी सब्जीमंडी में COVID-19 से ग्रसित व्यक्ति ने भी सब्जी लिया हो और उसके मुँह या नाक से droplets सब्जी में गिर गए हो तो भी आपको corona हो सकता या अगर दूध के पैकेट को corona virus से ग्रसित व्यक्ति ने छुआ हो तो भी आप इससे ग्रसित हो सकते।         "जानकारी ही बचाव है।" अतः दूध के पैकेट लाने पर सबसे पहले उसे surf और पानी से अच्छी तरह धो ले और धूप में रख दे। उसी तरह कोई भी सब्जी use करने से पहले उसे गर्म पानी मे अच्छे से धो ले और पूरे दिन धूप में रख दे। इससे उसमें विद्यमान virus नष्ट हो जाएंगे।


Post Script-
1. उपरोक्त सुझाव WHO तथा अन्य विश्वशनीय sites से ली गई हैं। कुछ त्रुटि अगर भूलवश हो गई हो, तो इसमें लेखक की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

2. अधिक जानकारी के लिए आप WHO के WHATSAPP GROUP से जुड़ सकते है, जिसका लिंक नीचे दिया गया हैं-
https://bit.ly/who-covid-19-whatsapp

इस लिंक में जाकर "Hi" लिखे।

3. Corona virus के लिए Indian official site -

https://covidout.in/

4. इस post को अपने सभी लोगों को भेजे ताकि उन्हें पता चल सके कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं। याद रखे,"जानकारी ही बचाव हैं।"

       

Comments

Popular posts from this blog

Is being funny a crime?

प्रकृति के विनाश का जिम्मेवार कौन??- एक सोच